21 June 2021 12:06 PM

कोरबा/छत्तीसगढ़, सत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक गांव से गाय का गोबर चोरी होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। दरअसल जो गोबर चोरी हुआ है, उसकी कीमत 1600 रुपये है।एक अधिकारी ने कहा कि आठ-नौ जून की मध्यरात्रि में दिपका पुलिस थाना क्षेत्र के धुरेना गांव से 800 किलो गाय का गोबर चोरी हो गया। जिसकी कीमत 1600 रुपये है। दिपका थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने कहा कि ग्राम गौथन समिति के अध्यक्ष कमहान सिंह कंवर ने 15 जून को इस बाबत औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने कृमि खाद के उत्पादन के लिए गौधन न्याय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार गाय का गोबर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदती है।

RELATED ARTICLES
13 October 2022 02:44 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com