06 April 2026 06:01 PM

बीकानेर। मिली सुचना के अनुसार कोटगेट पुलिस ने एक बार फिर स्पा सेंटर पर दबिश देकर कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने रानी बाजार क्षेत्र में बने एक कॉम्पलेक्स में बने स्पॉ सेंटर पर दबिश दी है । जहां से अनैतिक गतिविधियों के संदेह में चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा है।पकड़े गए पांच लोगों में से तीन युवतियां बीकानेर के बाहर की है वहीं एक बीकानेर से जुड़ी है। कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र सिंह ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमारा लगातार स्पा, कैफे के खिलाफ अभियान जारी है और किसी भी सूरत में अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बता दे कि बीते दिनों ही कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्पॉ सेंटर में दबिश संदिग्धों को पकड़ा था।

RELATED ARTICLES
31 January 2023 06:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com