28 June 2023 03:31 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में मानसून ने औपचारिक प्रवेश से पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। प्री-मानसून बारिश 9 मिमी से अधिक हो गई। मंगलवार रात अचानक बादल फट गए, जिससे सड़कें खाली हो गईं. पूरा शहर पानी में डूब गया. उम्मीद है कि बीकानेर में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश संभव है. बीकानेर में मंगलवार रात को हुई बारिश भी प्री-मानसून बारिश थी। मौसम विभाग ने बुधवार सुबह बीकानेर में बारिश वाले बादलों के आने की उम्मीद जताते हुए चेतावनी जारी की है। बीकानेर में बारिश का दौर 6 या 7 जुलाई तक जारी रह सकता है.
जयपुर रोड पर मंगलवार रात को जोरदार बारिश हुई. मसाला चौक और बीकानेर चौपाटी पर आए लोगों ने शानदार मौसम का लुत्फ उठाया. वहीं, बारिश के मौसम का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकले। रात करीब ग्यारह बजे तक बूंदाबांदी जारी रही। अब उम्मीद है कि बुधवार को दोपहर से रात तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बादलों की गड़गड़ाहट अभी भी सुनी जा सकती है, जो किसी भी समय बारिश की संभावना का संकेत दे रही है।

RELATED ARTICLES
16 March 2024 08:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com