07 March 2022 04:43 PM

जयपुर | ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर भीलवाड़ा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये पिंटू लाल जाट अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.), नगर पालिका, आसीन्द, भीलवाड़ा को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की भीलवाड़ा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी के भूखण्ड पर भवन निर्माण स्वीकृति देने की एवज में अधिशासी अधिकारी ( ई.ओ.), नगर पालिका, आसीन्द, भीलवाड़ा द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है
जिस पर एसीबी की भीलवाड़ा इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक दीपिका राठौड़ एवं उनकी टीम के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुये पिंटू लाल जाट पुत्र जमनालाल ग्राम बालापुरा, तहसील आसीन्द, भीलवाड़ा हाल निवासी गुलाबपुरा, भीलवाड़ा हाल अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.), नगर पालिका, आसीन्द, भीलवाड़ा को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
22 February 2022 01:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com