08 March 2023 01:02 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर के देशनोक एरिया में मंगलवार रात सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह जने घायल हो गए, इनमें दो को गंभीर अवस्था में पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं एक को देशनोक अस्पताल में ही भर्ती किया गया व शेष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सिलेंडर में विस्फोट से घर को भी नुकसान पहुंचा है।
देशनोक के वार्ड संख्या 21 में जेठाराम लुहार के घर पर महिला खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। तेज धमाका हुआ। इस हादसे में जेठाराम, सीताराम, लक्ष्मी, भैरू व गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर उसके घर पहुंचे लोगों ने ही सब को बाहर निकाला और देशनोक अस्पताल पहुंचाया। यहां से जेठाराम व दो अन्य को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें जेठाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका शरीर झुलस गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदडा और पार्षद लक्ष्मणदान चारण देशनोक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों को बीकानेर रैफर करने की व्यवस्था की। वहीं पीबीएम अस्पताल में भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला पहुंचे। हाडला ने यहां डॉक्टर्स से घायलों के बारे में जानकारी ली। देर रात तक जेठाराम की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
29 October 2022 04:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com