05 May 2022 11:51 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार सुबह दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते हुए विवाद में फायरिंग के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उधर, नयाशहर पुलिस को जानकारी मिलने पर जाब्ता मौके पर पहुंच गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने दैनिक भास्कर को बताया कि पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों के बीच में आपसी विवाद चल रहा है। इस मामले में दो युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दोनों युवकों के नाम पुलिस के पास है लेकिन अब तक तलाश पूरी नहीं हुई। थानाधिकारी ने बताया कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे ताकि इनकी गिरफ्तारी हो सके।
बीकानेर में पिछले दिनों में भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े जाने के बाद भी आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही है। सर्वोदय बस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर, रामपुरा, गंगाशहर सहित अनेक एरिया में बड़ी संख्या में पुलिस ने अवैध हथियार जब्त किए हैं लेकिन इसके बाद भी इन्हीं एरिया में सबसे ज्यादा अवैध हथियारों का उपयोग हो रहा है।

RELATED ARTICLES
16 December 2022 07:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com