29 August 2024 05:08 PM

बीकानेर- शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में अफीम के साथ रील बनाकर नशे का प्रचार करने के आरोप में पकड़ी गई गायब मोनिका राजपुरोहित को पुलिस ने दस्तायाब किया है। जेएनवीसी थाने के हैड कानि रोहिताश भारी की अगुवाई में गठित टीम ने जैसलमेर से मोनिका को उनकी मां के साथ दस्तायाब किया है। जिन्हें पुलिस टीम विधिनुसार थाने लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि बीकानेर शेरनी के नाम से ख्यातनाम मोनिका राजपुरोहित को व्यास कॉलोनी थाना पुलिस एक सप्ताह पहले अफीम के साथ रील बनाकर नशे का प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके अगले दिन जमानत मिलने के बाद से ही वो गायब थी और उसके घर वालो में थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी और कहा कि उसकी जान को खतरा है। बीकानेर पुलिस ने उसको ढूंढ निकाला है।

RELATED ARTICLES
19 May 2022 03:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com