23 September 2021 11:14 AM

बीकानेर -सहारा इंडिया पीड़ित संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशनगोपाल व्यास ने बताया है कि आज बीकानेर शहर में दम्माणि बगेची रामदेव पार्क के पास संघर्ष समिति की बैठक की गई। बैठक में सहारा इंडिया के जमाकर्ता व कार्यकर्ता भुगतान न होने पर चर्चा कर संघर्ष करने का विगुल बजाया गया। इस अवसर पर बीकानेर की जनता का लगभग 500 करोड़ रूपए का भुगतान सहारा इंडिया में रूका हुआ है। बीकानेर पवनपुरी नागणची मंदिर रोड़ पर सहारा इंडिया का आर. एम. ऑफिस में बार-बार मोखिक रूप से कहने पर केवल झुठा आश्वासन पर बीकानेर लगभग 40 हजार जमाकर्ता व आम जनता धोखे में रह रही है तथा सहारा इंडिया के लगभग 4 हजार कार्यकर्ता (ऐजेंट) भी इसी झूठे आश्वासन पर धोखा खा रहे है। जमाकर्ता व कार्यकर्ताओ (ऐजेंट) के घर-घर जाकर अपने भुगतान के लिए मांग कर रहे है। जबकि कार्यकर्ताओं (ऐजेंट) ने जमाकर्ताओं की सम्पूर्ण राशि सहारा इंडिया में जमा करा रखी है। अब लोगों का परिपक्कत अवधि के बाद उन्हें नियमानुसार भुगतान नहीं मिल रहा है। संघर्ष समिति के कार्यकर्ता (ऐजेंट) व जमाकर्ताओं ने मिलकर संघर्ष का विगुल सहारा इंडिया के खिलाफ बजा दिया है। कल दिनांक 23.09.2021 को बीकानेर के जिला अध्यक्ष महोदय व पुलिस अधिक्षक महोदया जी को सहारा इंडिया के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जायेगा। दिनांक 27.09.2021 को पवनपुरी नागेणची मंदिर रोड़ पर सहारा इंडिया का आर. एम. ऑफिस का घेराव दोपहर 12 बजे सभी कार्यकर्ताओं एंव जमाकर्ताओं द्वारा किया जायेगा व काले झण्डे दिखाए जायेगें। संघर्ष समिति ने ये भी निर्णय लिया है कि हमारे संघर्ष की सुनवाई न होने पर सहारा इंडिया का आर एम. आफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा और सहारा श्री सुब्रतराय का पुतला जलाया जायेगा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
28 February 2023 01:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com