22 August 2023 09:28 AM

बीकानेर। यहां आधी रात बाद एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर अपनी भाभी पर चाकू चलाए। ऐसा आरोप अस्पताल में भर्ती महिला ने अपने देवर का लगाया है। मामला सदर थाना इलाके के राणीसर बास का है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात पारिवारिक रंजिश के चलते हमलेबाजी की वारदात में चाकू लगने से एक विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पीबीएम होस्पीटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पीडि़ता श्रीमति लक्ष्मी पत्नी जेठाराम गहलोत ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि रविवार की रात करीब डेढ बजे मेरे देवर गणेश गहलोत के साथ जबरन घर में घुस आये दीपक,बादल उर्फ अमित,हिमांशू भाटी,धनाराज पंवार और गंगा गहलोत ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। हमलेबाजी के दौरान गणेश गहलोत ने मेरे पर चाकूओं से वार किये।
पीडि़ता ने बताया कि अभी दो दिन पहले भी गणेश गहलोत ने हमारे साथ झगड़ेबाजी की थी और सदर थाना पुलिस ने गणेश को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। इसके बावजूद आरोपी मेरे देवर गणेश और उसके आये आरोपियों ने रविवार की रात मेरे ऊपर घर में घुसकर हमला कर दिया।
RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com