14 September 2023 05:12 PM

जोग संजोग टाइम्स,
हिन्दी दिवस के अवसर पर आकाशवाणी केन्द्र में हिंदी पखवाडे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हिंदी अधिकारी महेश्वर नारायण शर्मा ने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर दिए संदेशों का पाठ किया। इसके साथ ही, केन्द्र पर 14 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाले हिंदी पखवाडे की कार्यक्रम रूपरेखा की जानकारी दी गई। तकनीकी प्रमुख नरेश प्रभाकर ने हिंदी के विकास के महत्व पर चर्चा की और बताया कि पूरे भारत में हिंदी के माध्यम से ही एकता की भावना पैदा की जा सकती है।
कार्यक्रम के प्रमुख अमित सिंह ने बताया कि किसी देश की मौलिक सोच और सृजनात्मक अभिव्यक्ति उस देश की अपनी भाषा में ही हो सकती है और हिंदी में वह शक्ति है, जो देश को एकता के सूत्र में बांध सकती है। साथ ही, सभी से यह आग्रह किया गया कि केन्द्र पर हिंदी पखवाडे के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लें।
इसके पूर्व, कार्यक्रम प्रमुख अमित सिंह और तकनीकी प्रमुख नरेश प्रभाकर द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण करके हिंदी पखवाडे का आधिकारिक आरंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा सहायक मनोज पारीक ने किया।

RELATED ARTICLES
12 June 2021 08:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com