30 September 2022 12:27 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, पूगल एरिया में एक नाबालिग और मंदबुद्धि लड़की से करीब चार-पांच महीने पहले दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की तबीयत खराब होने पर उसे पीबीएम अस्पताल में दिखाया गया था, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
खाजूवाला सीओ अंजुम कायल ने इस मामले काे बहुत गंभीरता से लिया था। घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को राउंड अप कर लिया था। इसके बाद नाबालिग लड़की का मेडिकल मुआयना करवाने सीओ सिटी खुद बीकानेर आई। इसके बाद आरोपी आशुसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। महज चौबीस घंटे में पुलिस ने न सिर्फ नाबालिग का मेडिकल करवाया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द इस मामले में चालान पेश करने की तैयारी में है ताकि आरोपी को अदालत से सजा भी फटाफट मिल सके। सीओ खाजूवाला ने कहा कि किसी भी स्थिति में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ पॅक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
03 October 2021 09:13 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com