06 December 2023 04:50 PM

बीकानेर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदेशव्यापी बंद के आह्वान के तहत राजपूत करणी सेना व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बीकानेर के नेतृत्व में बीकानेर के सभी बाजार बंद रहे।
करणी सेना, राजपूत करणी सेना, राजपूत समाज के युवाओं सहित विभिन्न सर्व समाज से जुड़े युवा कोटगेट पर एकत्रित हुए। संगठन के पदाधिकारी पैदल व दोपहिया वाहनों पर टोलियां बनाकर दुकान बंद करवाया।क करणी सेवा के जिला अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि गोगामेड़ी सर्व समाज के नेता थे। उनकी नृशंस हत्या से लगता है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस 24घंटे में यदि हत्यारो को गिरफ्तार नहीं करती है तो आनेवाले दिनों में समाज उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। सर्व समाज के लोग बीदासर हाउस से रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी कर जिला कलेक्टर,एसपी को हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का ज्ञापन सौंपा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
04 November 2022 07:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com