11 June 2022 05:34 PM

जोग संजोग टाइम्स,
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल अपने एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे। गोयल यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आएं है। जिनका रेलवे स्टेशन पर आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों पुनीत ढाल, सरपंच एसोसिएशन उपाध्यक्ष शिवलाल प्रजापत, मुबारक खान थोलिया, अमन पठान, जगजीत सिंह बिटु, मांगे शाह सहित कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बाद में गोयल सर्किट हाउस पहुंचे। जहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोयल से मुलाकात कर बीकानेर में पार्टी के आयोजन की बात रखी। मीडिया से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद कई राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। अभी पार्टी का फोकस हिमाचल और गुजरात पर है क्योंकि वहां पर दिसंबर में चुनाव होने है। इन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की जमीन तैयार है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी की फसल बो रहे है और धीरे-धीरे संगठन खड़ा होगा। अगर हिमाचल और गुजरात में पार्टी को अच्छी सफलता मिलती है तो अगला लक्ष्य राजस्थान रहेगा। यहां दोनों ही पार्टियों में विद्रोह के हालात है। जिसका लाभ आप पार्टी को मिलेगा।

RELATED ARTICLES
25 March 2023 05:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com