10 August 2023 08:34 PM

जोग संजोग टाइम्स,
क्षेत्रीय आयुक्त उर्मीला राजोरिया के पहुंचने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय आयुक्त ने मोहल्लों से लेकर इमारतों तक सड़कों, गलियों और यहां तक कि राजमार्गों पर लगे होर्डिंग पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं, नगर आयुक्त ने कई होर्डिंग्स और उनके सरकारी राजस्व पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी पूछताछ की है. इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने घरों पर प्रचार करने पर जुर्माना लगाने के साथ ही खंबो रोड पर लगे छोटे-छोटे होर्डिंग हटाकर कार्रवाई की है।
ऐसे 700 चिह्नित बिंदुओं पर 5 हजार से लेकर 25 हजार तक जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवनियुक्त क्षेत्रीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने शहर का दौरा किया. वह शहर के जिस रास्ते से गुजरी, वहां हर चौराहे पर, फुटपाथों पर बिलबोर्ड लगे हुए थे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त केसरलाल मीना को बुलाकर अधिक होर्डिंग और सरकारी राजस्व की प्राप्ति के बारे में जानकारी ली। जब नवनियुक्त क्षेत्रीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने आयुक्त को हकीकत से रूबरू कराया तो उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किए जा रहे अनाधिकृत होर्डिंग और उनसे जुड़ी प्रचार सामग्री को जब्त करने के आदेश दे दिए।
क्षेत्रीय आयुक्त का आदेश मिलते ही पालिका ने दो दिन से बिना अनुमति के लगाई गई प्रचार सामग्री जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही स्टेशन रोड से प्रचार सामग्री जब्त की गयी थी. अब उन लोगों के लिए नोटिस तैयार किया जा रहा है, जिन्होंने अपने घरों पर प्रचार सामग्री लगा रखी है। अब सीधे वसूली नोटिस जारी होंगे। जयपुर रोड पर कई मकान चिन्हित किए गए हैं। जनार्दन व्यास कॉलोनी में घरों पर भी बड़ी मात्रा में प्रचार सामग्री लगाई गई है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
11 September 2022 03:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com