15 December 2022 12:33 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,शहर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े है। साइबर ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे है। साइबर ठग नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में सामने आया हैं। जहां एक व्यक्ति को साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 39 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़िता अंजना सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर को परिवादिया के पति के पास एक कॉल आया। जिसने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक से बताया और कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी हैं। जो जानकारी मांगी जाए उसमें सहयोग करना। पीड़ित उसके झांसे को समझ नहीं पाया और उसके बताए अनुसार क्रेडिट कार्ड की फोटो, पैन नंबर सहित अन्य जानकारी साझा कर दी। जिसके बाद पीड़ित के खाते से सबसे पहले 575 रुपए, फिर 19,286 और तीसरी बार में 19,886 रुपए निकले। इस तरह तीन बार में पीड़ित के खाते से 39,747 रुपए निकल गए। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ, तो उसने बैंक को सूचना दी। देर शाम थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES
19 August 2023 08:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com