26 June 2022 11:45 AM

जोग संजोग टाइम्स,
नोखा पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी बाबूलाल उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 3 मई 2022 को फतेहपुर निवासी सुशील कुमार सारस्वत ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि बाबूलाल उपाध्याय नाम के युवक ने उनके साथ प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि मेरा ससुराल रोडा नोखा में है। नोखा निवासी बाबूलाल उपाध्याय जो मेरा रिश्तेदार होने के कारण उसके घर मेरा आना जाना रहता है। करीब 14-15 महीने पहले बाबूलाल ने रोड़ा रोड पर एक बिकाउ मकान मुझे व मेरी पत्नी को दिखाया तथा हमारे से मकान के पैसे अपने स्वयं के व दूसरों के खाते में अलग-अलग किश्तों में मंगवा लिए।
सुशील ने बताया कि बाबूलाल ने प्लॉट व मकान के सम्बन्ध में एक झूठा व कुटरचित इकरारनामा तैयार कर इकरारनामा की शर्तों के अनुसार मुझे ना तो पैसे वापस दिए व ना ही मकान दिलवाया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई गोविन्दसिंह को सौंपी। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा थाना स्तर पर गठित टीम ने शनिवार को मामले के मुख्य आरोपी पंचारिया चौक निवासी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई गोविन्दसिंह, कानि गणेश गुर्जर टीम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com