09 February 2022 12:15 PM

बीकानेर में देर रात जस्सूसर गेट के बाहर सारण पेट्रोल पंप के पास करंट की चपेट में आ जाने से एक साथ 6 गायों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के नजदीक सरस डेयरी के बूथ पर करंट फैल गया और इसकी चपेट में बेजुबान गायें आ गयी और देखते देखते ही गायों ने दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पार्षद शिव शंकर बिस्सा पहुंचे और मौके पर से विद्युत सप्लाई बन्द की कार्रवाई करवाई। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ नयाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने इस घटना को लेकर बीकानेर में कार्यरत निजी बिजली कम्पनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए वही पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने इसे निजी बिजली कम्पनी की घोर लापरवाही माना है जिसकी वजह से 6 बेजुबान पशुओं की मौत हो गयी।
अब जानकारी मिल रही है कि एक गाय पास में बने नाले में भी मृत पाई गई है। जिसे बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
25 December 2022 01:01 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com