30 July 2022 12:57 PM
 - Copy copy.jpg)
जोग संजोग टाइम्स,
लॉरेंस के नाम से फिरौती मांगने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर ट्रेक्टर एजेंसी संचालक से फोन पर पांच लाख की फिरौती मांगी गयी। मांगने वाले ने खुद को लॉरेंस का शूटर बताया। व्यापारी की सजगता और जिला पुलिस के बेहतर प्रयास से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने सूचना के कुछ ही घंटे बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने भागे आरोपी की तलाश में शहर सहित आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करा दी है। पुलिस के हथियारबंद जवान वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर आरोपी को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अमित बिश्नोई निवासी अबोहर एवं भैरू राजपूत निवासी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके साथी आरजू बिश्नोई निवासी अबोहर की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
23 January 2023 01:11 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com