01 May 2022 06:21 PM

जोग सजोग टाइम्स,
चोरों ने अब शहर से गांवों की ओर हाथ साफ करने शुरू कर दिए हैं। बज्जू के एक चक में चोरों ने दो लाख रुपए और सोने चांदी के आभूषण पार कर लिए। एक महिला ने इस आशय की एफआईआर बज्जू थाने में दर्ज कराई है। ये चोरी चक 9 जीडब्ल्यूएम (ए) में हुई है।
इस चक में रहने वाली संतोष बिश्नोई ने थाने में रिपोर्ट दी है कि तीस अप्रैल की रात तीन अज्ञात लोग उसके घर में घुसे। वहां कमरे में रखी एक पेटी और एक अटैची को तोड़कर उसमें रखा सामान लेकर फरार हो गए। इन दोनों में करीब दो लाख रुपए नगर पड़े थे। जो हाल ही में फसल से मिले थे। इसके अलावा घर में काम आने वाले महिलाओं के कुछ आभूषण भी उठा ले गया। इसमें 9 तोला सोने के सोने की चैन सहित तीन आईटम थे। इतना ही नहीं चोर जरूरी कागजात भी उठा ले गए। इसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, आई कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस भी उठा ले गए।
संतोष ने पुलिस को बताया कि पास ही भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। चोरी के बाद तीन लोगों के कदमों के निशान मिले हैं। ये तीनों कदम इसी प्रोजेक्ट की ओर चल रहे काम की ओर जा रहे हैं। एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। बज्जू में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के कार्यक्रम होने के कारण रविवार को पुलिस व्यस्त रही। अब सोमवार को इस काम में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
04 October 2023 01:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com