06 June 2022 06:40 PM

जोग संजोग टाइम्स,
थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से टीम द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है । जिस कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या 09 जूना केराडू मार्ग में अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया ।
टीम से जुड़े सुरेश श्रीश्रीमाल तेजमालता ने बताया कि एक घर एक पौधा अभियान के तहत् टीम के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर सतत् पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है । जिसमें सोमवार को वार्ड संख्या 09 जूना केराडू मार्ग सिटी डिस्पेंसरी के पास पौधारोपण किया गया । जहां पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी रतनलाल व पवनकुमार संखलेचा बारदाना परिवार को दी गई ।
एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा व स्वच्छ-सुन्दर बनाने को लेकर चार पूर्व शुरू हुए एक घर एक पौधा अभियान में आमजन की भागीदारी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है । यह बेहद खुशी का विषय है कि आमजन स्वयं आगे आकर अपने-अपने घरों के बाहर पौधारोपण का उत्साह दिखा रहे है । अभियान धीरे-धीरे जन-आन्दोलन का रूप ले रहा है । शहर में न्यूनतम हर घर एक पौधा हमारा लक्ष्य और संकल्प है । जिसमें विगत वर्षाें की भंति इस वर्ष भी शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसको लेकर टीम के सदस्य सतत् प्रयासरत है ।
पौधारोपण के दौरान वीरचन्द संखलेचा, अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, रतनलाल संखलेचा, पवनकुमार संखलेचा, पप्पू संखलेचा, सुरेश श्रीश्रीमाल तेजमालता, गौतम बोथरा, विजय सिंघवीं, अंकित श्रीश्रीमाल, पवन बोथरा, प्रवीण राजपुरोहित, देवविष्णु राजपुरोहित, अंकित भंसाली सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
08 March 2023 02:49 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com