03 December 2022 11:14 AM

जोग संजोग टाइम्स
जयपुर, राजस्थान में एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीकर में पिपराली रोड पर फायरिंग कर अज्ञात बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की हत्या कर दी है। ठेहट को तीन गोली मारी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है और पूरे जिले में नाकांबदी करवाई गई है।
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर राजू ठेहट को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद राजू की मौत मौके पर हो गई। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सीकर पुलिस एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें राजू ठेहट को गोली लगी है और उसकी मृत्यु हो गई है। 4 लोगों की घटना में शामिल होने की जानकारी है। CCTV में 4 लोग देखे जा रहे हैं, एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है, जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा। राजू ठेहट की हत्या से जुड़ा बड़ा अपडेट मिला है, जानकारी के अनुसार राजू ठेहट घर से बाहर आया था उस समय घर के बाहर दो शख्स खड़े थे। जिसमें से एक शख्स के पीली जैकेट और दुसरे की ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी इसमें से एक ने राजू ठेहट के संग फोटो खिचवाने की डिमांड रखी। फोटो खिचवाने के तुरंत बाद ठेहट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है की लॉरेन्स बिश्नोई से जुड़े रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की ज़िम्मेदारी ली है।

RELATED ARTICLES
02 January 2023 10:32 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com