04 September 2023 01:48 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के चकजोड़ गांव में एक व्यक्ति ने रोही में फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी मर्ग महाजन थाने में दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार पल्लू क्षेत्र के निवासी मोहरसिंह ने चकजोड़ की रोही में जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि मोहरसिंह कुछ समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह सूरतगढ़ सेदवा लाने का कहकर घर से रवाना हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दर्ज मर्ग के आधार पर जांच शुरू की है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com