19 November 2022 03:01 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
शिक्षा विभाग की वजह से सुर्खियों में रहने वाले मंत्री बी डी कल्ला इस बार अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में है। 17 नवंबर को चूरू के सरदारशहर में कांग्रेसी प्रत्याशी अनिल शर्मा के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी पहुंचे थे।इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कल्ला ने कहा कि 7 दिन पहले मेरी भंवरलाल शर्मा से बात हुई थी। जबकि भंवरलाल शर्मा के निधन को 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है। जिसकी वजह से कल्ला को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।जनसभा को सम्भोधित करते हुए कल्ला ने कहा कि भाई अनिल बहुत मेहनती व्यक्ति है। अभी 7 दिन पहले भंवर लाल जी का मेरे पास फोन आया था। उन्होंने कहां हमारी कुछ स्कूले रह गई है, उन्हें महात्मा गांधी में बदलो। कुछ स्कूलों क्रमोन्नत करो। ऐसे में भाई अनिल उन सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए लगातार हम मंत्रियों और मुख्यमंत्री से संपर्क में रहते हैं।
सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल
राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ यूजर्स शिक्षा मंत्री के पास 6G तकनीक आने का दावा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षा मंत्री के पास जादुई शक्ति है। जिससे वह मरे हुए इंसान से भी बात कर सकते है। जबकि कुछ लोग कह रहे है कि कल्ला जी की उम्र हो गई है। ऐसे में उन्हें अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। वहीं इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।दरअसल, 9 अक्टूबर को जयपुर में सरदार शहर विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने सरदार शहर में उपचुनाव की घोषणा की थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा, बीजेपी ने अशोक कुमार पिंचा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने लालचंद मुंड को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अब 5 दिसंबर को सरदार शहर सीट के उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

RELATED ARTICLES
04 June 2021 03:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com