11 June 2024 12:52 PM

बीकानेर से जयपुर जाने वाले पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर है। 17 जून से एलाइंस एयर कंपनी नाल एयरपोर्ट से बीकानेर से जयपुर के बीच फ्लाइट शुरू कर रही है। जयपुर जाने वाले यात्रियों को किराए में मिलने वाली 50 फीसदी छूट के बाद उन्हें महज 1999 रुपए किराया चुकाना होगा। अच्छी बात यह है कि एलाइंस एयर कंपनी ने जयपुर की बुकिंग भी करनी शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो फ्लाइट संख्या 91834 बीकानेर से सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इसका समय नाल एयरपोर्ट से दोपहर 3.35 बजे होगा, जो जयपुर एयरपोर्ट एक घंटे बाद यानी 4.35 बजे पहुंचेगी। जयपुर में 25 मिनट के स्टॉपेज के बाद यही फ्लाइट शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो एक घंटे 05 मिनट बाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 91833 दिल्ली से दोपहर 12.45 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी, जो दोपहर 1.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट जयपुर से दोपहर 02.10 बजे बीकानेर के लिए उड़ान भरेगी, जो बीकानेर दोपहर 3.10 बजे बीकानेर नाल एयरपोर्ट पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
27 October 2022 05:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com