17 April 2022 05:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने अपनी पत्नी व दो साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद ने भी जान दे दी। मामला सीकर जिले का है। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो तीनों के शव मिले।घटना गणेश्वर इलाके के गांव गांवड़ी की है। नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने सूचना दी थी। जब मौके पर देखा तो संपत कुमावत (28) का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। वहीं पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर पड़े मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की। इसके बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि महिला के कई स्थानों पर जलाने के निशान मिले है। जहां फफोले हो गए थे। बताया जाता है कि संपत का मुंबई में टाइल्स का काम है तथा वह होली के मौके पर अपने सीकर स्थित आवास पर आए हुए थे।

RELATED ARTICLES
13 April 2023 04:30 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com