28 July 2021 07:28 PM

नई दिल्ली । मानसून आते ही हर जगह झमाझम बारिश हो रही है लेकिन कुछ इलाकों में तो यह कहर ढाने पर उतारू है| बारिश हिमाचल पर जमकर सितम ढा रही है| दरअसल, यहां कई इलाकों में इतनी ज्यादा बारिश हो रही है कि जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लोग मर रहे हैं| लोग भारी बारिश के चलते आई बाढ़ में बह जा रहे हैं और फिर मलबे में उनकी लाश बरामद हो रही है
बतादें कि, यहां बाढ़ ने तो तबाही मचा ही रखी है साथ ही लैंडस्लाइड जैसी घटना भी खूब घट रही है। इसमें भी कई लोग अपनी जान गवां दे रहे हैं।वहीं, हिमाचल से फिर से एक बुरी खबर सामने आई है| बताया जाता है कि लाहौल-स्पीति ज़िले में बुधवार सुबह बड़ी घटना घटी है। यहां के तोजिंग नाले में बाढ़ के चलते 10 लोग बह गए हैं और इन्हें ढूढ़ने के दौरान अबतक दो लोगों की लाश मिल चुकी है।इसके अलावा बाकी अभी लापता है जिनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।इनकी जोरों से तलाश की जा रही है। वैसे बाढ़ का बहाव काफी तेज है ऐसे में इनके जिन्दा बचने के चांस कम ही हैं।वहीं, जिला प्रशासन इलाके में लगातार निगरानी कर रहा है लोगों को सुरक्षित रखने की ओर कदम उठाया जा रहा है|
कुल्लू में भी हादसा….
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पार्वती नदी की सहायक नदी ब्रह्मगंगा के किनारे से गुजरते समय एक महिला और उसका नाबालिग बेटा बह गया। दोनों का अभी भी पता नहीं चल सका है।
हिमाचल में सांगला की घटना में 9 लोगों की हुई थी मौत….ध्यान रहे कि हाल ही में बीते रविवार को हिमाचल के किन्नौर सांगला में एक बड़ा पहाड़ अचानक दरकने लगा था और इसके बाद उसके टुकड़े जिस हिसाब से जिस तीव्रता से नीचे गिरे, इसमें 9 लोगों की मौत गई।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
04 January 2023 03:50 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com