18 December 2022 01:18 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
लड़के और लड़के के बीच तथाकथित प्रेम के चलते ब्रेकअप होने से नाराज लड़के ने सोशल मीडिया पर लड़की के नए दोस्त को मारने की चेतावनी दे डाली। सोशल मीडिया पर उसका फोटो लगाकर उस पर रेड क्रास लगा दिया। पुलिस को इस घटनाक्रम का पता चला तो लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, खाजूवाला क्षेत्र के युवक का सोशल मीडिया पर एक युवती से प्रेम हो गया। इस बीच लड़की ने ब्रेकअप कर लिया। नाराज होकर लड़के ने उस लड़के का पता लगाया, जिससे नया संबंध बना था। सोशल मीडिया पर उसे मारने की चेतावनी दे डाली। सुनील कुमार नामक इस लड़के ने लड़की के नए प्रेमी का फोटो अपने सोशल मीडिया पर लगाकर उस पर रेड क्रास लगा दिया। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में लिखा, "जल्द ही बड़ी वारदात.. पुलिस प्रॉटक्शन ले लेना।" इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पता लगाया कि ये संदेश किसने और कब दिया है। बाद में सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।
खाजूवाला एएसआई संतराम ने बताया कि सोशल मीडिया के फेसबुक पर एक मैसेज वायरल हुआ कि एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। थानाधिकारी अरविंद सिंह यादव के के निर्देश पर युवक की तलाश की गई। साईबर सेल व खाजूवाला पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट आईडी का पता लगाया गया। जिसमें सुनील कुमार उर्फ लाड़ला सोनू पुत्र रामेश्वरलाल जाति नायक उम्र 23 वर्ष निवासी माधोडिग्गी की ओर से मैसेज करने का पता चला। इस पर सुनील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में युवक सुनील ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक लड़की से उसकी दोस्ती हुई, फिर कुछ समय से सोशल मीडिया पर वह लड़की से दोस्ती तोड़कर एक अन्य युवक से जुड़ गई। इसलिए उसने युवक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी। खाजूवाला पुलिस ने आपत्तिजनक कंटेंट, धमकाने जैसी नाकारात्मक टिप्पणी करने पर त्वरित कार्यवाही की चेतावनी दी हैं। इस दौरान एसआई मुकेश कुमार, एएसआई संतराम बिश्नोई, कांस्टेबल भागीरथ, कांस्टेबल मदन लाल की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
02 July 2022 05:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com