13 February 2022 11:57 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर और हैल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने शनिवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना को लेकर सोनोग्राफी मशीनों की जांच की। इसी क्रम में सादुल कॉलोनी स्थित एक सोनोग्राफी सेंटर पर करीब तीन महीने से बंद पड़ी सोनोग्राफी मशीन के एक पार्ट को सील कर दिया गया। इस संबंध में केंद्र प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान लिखित में आवेदन किया था।निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एवं जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी भगवती प्रसाद कलाल, संयुक्त निदेशक एवं उपखंड समुचित प्राधिकारी डॉ. देवेंद्र चौधरी तथा सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा की जॉइंट टीम ने सादुल गंज स्थित एक हार्ट केयर सेंटर में संचालित डाइग्नोस्टिक केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।केंद्र पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत सभी दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. मीणा ने बताया कि 5 फरवरी से शुरू हुए सघन निरीक्षण के तहत अब तक 82 में से 52 सोनोग्राफी मशीनों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
05 December 2021 01:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com