16 June 2022 01:49 PM

जोग संजोग टाइम्स,
कांग्रेस देश के सभी राज्यों की राजधानी में गुरुवार को राजभवन का घेराव करने जा रही है। इसी के तहत राजस्थान कांग्रेस जयपुर में राजभवन का घेराव करेगी। इससे पहले कांग्रेस नेता सुबह 10 बजे सिविल लाइंस फाटक पर जुटे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजभवन घेराव से पहले सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा। पहले ही सभी नेता और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे सिविल लाइन फाटक पर एकत्रित होने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि केवल परेशान करने और देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं। कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है। आज पूरे देश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र का विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस के राजभवन घेराव को देखते हुए पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक और राजभवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। बैरिकेड्स लगाकर रास्ते रोके गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पिछले दो दिन से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे कांग्रेस के अधिकांश मंत्री-विधायक बुधवार रात जयपुर लौट आए थे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बुधवार रात दिल्ली से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और राजभवन घेराव की रणनीति पर पार्टी पदाधिकारियों-विधायकों के साथ चर्चा की। शुक्रवार को कांग्रेस जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
20 January 2022 01:31 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com