24 February 2022 04:10 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर। पति से झगड़े के बाद पत्नी ने दो बच्चों के साथ मिलकर तीनों को आग लगा दी। आग लगाने के बाद महिला चिल्लाने लगी तो आस-पड़ोस के लोग बचाने आए। तीनों को बाड़मेर के जिला अस्पताल लाया गया। यहां से महिला व बच्चों की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया। मामला गुरुवार सुबह करीब 9 बज की शहर के लक्ष्मी नगर की है। पुलिस ने बताया कि संगीता(25) की शादी पांच साल पहले जसवंत सिंह(29) से हुई थी। दोनों के एक 3 साल का बेटा दिग्विजय और 1 साल की बेटी प्रिया है। बुधवार रात में संगीता और जसवंत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। गुरुवार सुबह जसवंत सिंह बीमारी के इलाज के लिए अहमदाबाद निकल गया। हादसे के दौरान संगीता कंवर घर में अकेली थी। जसवंत के निकलने के बाद संगीता दोनों बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा दी। आग लगने के बाद वह चिल्लाने लगी। संगीता की आवाज सुन आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लोगों ने आग बुझाकर जिला अस्पताल में लाया गया। हालात गंभीर होने के कारण विवाहिता और बच्चों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल के बाहर एकत्रित भीड़।
घर में अकेली थी विवाहिता
जसवंत सिंह कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। सास-ससुर पास में ही बने एक मकान में रहते हैं। इस हादसे में संगीता 80 फीसदी जल गई। वहीं दो बच्चे 30-40 फीसदी जल गए है। कोतवाल उगमराज के मुताबिक विवाहिता से बयान ले लिए है। विवाहिता ने खुद द्वारा आग लगाना बताया गया है।एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
02 November 2023 03:25 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com