27 January 2023 01:12 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
कृषि उपज मंडी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने बीकानेर संभाग के महामंत्री मनोज पारीक के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर को ज्ञापन सौंपा। झंवर ने इस दौरान सभी ऑपरेटरों की समस्याएं भी सुनी। ऑपरेटरों से चर्चा के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कृषि मंत्री मुरारीलाल मीणा को पत्र लिखने की बात कहीं।
ऑपरेटरों ने ज्ञापन में मांग करते हुए लिखा कि मंडी समितियों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्लेसमेंट एजेन्सी से मुक्त कराकर सीधे ही कार्यालय द्वारा संविदा या नियमितिकरण पर रखा जाए, जिससे कम्प्यूटर ऑपरेटरों का शोषण बन्द हो सके।
इस दौरान कृषि उपज मंडी की ओर से ऑपरेटर मनोज पारीक, भैराराम जाट, वासुदेव पारीक, महेश गोयल, मनमोहन पुरोहित, दिनेश परिहार, नारायण गोयल, राजुराम मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
06 June 2022 12:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com