12 January 2022 10:28 AM

बीकानेर । शहर में
बढ़ती वाहनों की चोरियों पर पुलिस ने
कार्रवाई करते हुए दो चोरों को
गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई
नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस टीम
ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के
नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बाइक
चोरी करने वाले हुकमाराम
विश्रोई,कमलेश विश्रोई को गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने चोरों से एक
बाइक भी बरामद की है। ये चोर
वारदात को अंजाम देने के लिए
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गाडिय़ों की
रैकी करते और सीसीटीवी कैमरों से
बचने के लिए मुंह को कपड़ों से ढ़क
लेते थे। जिसके बाद आरोपी मास्टर
चाबी की मदद से गाड़ी चोरी कर ले
जाते। पुलिस आरोपियों से पूछताछ
कर रही है। जिनसे आने वाले दिनों में
कई वारदातों के राज से पर्दा उठ
सकता है। बता दे कि 8 जनवरी को
परिवादी संजय पुरोहित ने मुकदमा
दर्ज करवाते हुए बताया था कि 3
जनवरी को उसने कोठारी के आगे
बाइक को खड़ा किया और अंदर
किसी काम से गया। जब वापिस
आया तो देखा कि गाड़ी नहीं है। जिस
पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
बीकानेर । शहर में
बढ़ती वाहनों की चोरियों पर पुलिस ने
कार्रवाई करते हुए दो चोरों को
गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई
नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस टीम
ने थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के
नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बाइक
चोरी करने वाले हुकमाराम
विश्रोई,कमलेश विश्रोई को गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने चोरों से एक
बाइक भी बरामद की है। ये चोर
वारदात को अंजाम देने के लिए
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गाडिय़ों की
रैकी करते और सीसीटीवी कैमरों से
बचने के लिए मुंह को कपड़ों से ढ़क
लेते थे। जिसके बाद आरोपी मास्टर
चाबी की मदद से गाड़ी चोरी कर ले
जाते। पुलिस आरोपियों से पूछताछ
कर रही है। जिनसे आने वाले दिनों में
कई वारदातों के राज से पर्दा उठ
सकता है। बता दे कि 8 जनवरी को
परिवादी संजय पुरोहित ने मुकदमा
दर्ज करवाते हुए बताया था कि 3
जनवरी को उसने कोठारी के आगे
बाइक को खड़ा किया और अंदर
किसी काम से गया। जब वापिस
आया तो देखा कि गाड़ी नहीं है। जिस
पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
RELATED ARTICLES
15 October 2021 09:08 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com