30 December 2022 12:43 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
2 दिन सर्दी से थोड़ी राहत के बाद अब बीकानेर प्रदेशभर में सबसे ठंडा जिला हो गया है। बीकानेर और करौली में पिछले चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में गुरुवार रात हुई बारिश के बाद सुबह कोहरे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित नजर आया।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 29 दिसम्बर से तापमान में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई। बीकानेर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिली। इस बीच बीकानेर में गुरुवार रात करीब दस बजे बारिश हुई। कुछ मिनट की इस बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई। तापमान में भी गिरावट आई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान कम होने के बाद भी 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले दिनों में ये दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं खुले क्षेत्रों में तो शून्य डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है। बारिश के बाद सुबह तक हल्का कोहरा रहा। नौ बजे तक भी बीकानेर में कोहरे का असर नजर आया।
उधर, बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीकानेर के बराबर तापमान सिर्फ करौली में रहा, जबकि राज्य के सभी जिलों में बीकानेर से ज्यादा पारा रहा। उधर, बीकानेर के अलावा चूरू में हल्की बारिश हुई है। चूरू में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिन में संभाग के सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
15 February 2022 08:06 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com