13 February 2022 12:57 PM
जोग संजोग टाइम्स,
अजमेर, अजमेर जिले में एक युवती को सेल्फी लेना इतना भारी पड़ा की जान पर बन आई। मामला अजमेर के अन्ना सागर से सामने आया है जहां पर एक युवती सेल्फी ले रही थी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया जिसके बाद वह अन्ना सागर में गिर गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना किसी देरी के पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तुरंत महिला को बाहर निकाला और जिंदगी बचाई। एसडीआरएफ के एक पुलिस कांस्टेबल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने की बहुत कोशिश की उन्होंने रस्सी भी फेंकी लेकिन महिला उससे पकड़ नहीं पाई जिसके बाद एसटीआरएफ टीम के गोताखोरों ने गोता लगाकर उस महिला की जान बचाई।। और तुरंत अस्पताल इलाज हेतु ले जाया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती रामनगर पंचोली चौराहे की रहने वाली है परिजनों को इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नेहा काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी, और इलाज के बाद परिजन युवती को घर ले गए।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
17 June 2024 07:03 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com