27 March 2022 02:49 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर जिले के डाबरा पुर क्षेत्र के चांदपुर गांव में एक पागल कुत्ते के काटने से भैंस की मृत्यु हो गई, और इस खबर को सुनने के बाद दर्जनों लोग अस्पताल रेबीज का टीका लगवाने के लिए पहुंच गए, दरअसल गांव में एक भैंस को पागल कुत्ते ने 3 दिन पहले काट लिया था और उसकी मृत्यु हो गई। गांव के रहने वाले रामसेवक ने जानकारी देते हुए बताया कि भैंस की मृत्यु से ठीक पहले रोज की तरह उसके दूध से घर पर छाछ बनाई थी और एक रोज पहले घर में मृत्यु भोज कार्यक्रम में छाछ द्वारा रायता बनाया गया था। और भैंस की मृत्यु के बाद पागल कुत्ते के काटने की बात सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया, और आनन-फानन में लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए। और हॉस्पिटल पहुंचकर उन्होंने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया तब जाके तसल्ली आई लोगों को।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
28 July 2023 03:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com