16 May 2022 06:12 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर, 16 मई। जन आधार कार्ड सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन सोमवार को प्रारंभ हुआ।
सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक रमेश व्यास ने बताया कि आमजन को जन आधार कार्ड, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना तथा अन्य योजनाओं के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार यह श्रंखला प्रारंभ की गई है। इसके पहले दिन जस्सूसर गेट एवं सैटेलाइट अस्पताल क्षेत्र में नाटक का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन की विधि, पात्रता एवं देय लाभ, जुड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जन आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके प्रति जागरूकता के लिए यह शुरुआत की गई है।
इन क्षेत्रों में आयोजित होंगे नुक्कड़ नाटक
इसी श्रृंखला में 17 मई को नत्थूसर गेट व शीतला गेट, 18 मई को कोटगेट व रेलवे स्टेशन, 19 मई को पीबीएम अस्पताल व ट्रोमा सेन्टर तथा 20 मई को गंगा थियेटर व पंचशती सर्किल क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
24 January 2023 01:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com