16 December 2022 05:18 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जयपुर। कांग्रेस ने अगले साल राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नया सियासी पत्ता फेंक दिया है। पार्टी महासचिव
जयराम रमेश ने गुरुवार को साफ संकेत दिए कि पार्टी बिना सीएम चेहरे के चुनाव में उतरेगी। चुनाव जीतने के बाद तय किया जाएगा कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान डिडवाना में प्रेस वार्ता में रमेश ने एक सवाल पर कहा कि पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। किसी एक व्यक्ति को नहीं जिताएंगे, बल्कि पार्टी को जिताएंगे। अपनी बात को और साफ करते हुए वे बोले… व्यक्ति आते हैं, जाते हैं। पद ग्रहण करते हैं, हटते हैं। लेकिन संगठन सर्वोपरि है। वह बरकरार रहता है। संगठन पहले चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। इसके बाद तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। पार्टी को जिताने के लिए सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं।
जांच जारी है…
समानांतर विधायक दल की बैठक प्रकरण में चल रही जांच के सवाल पर रमेश ने कहा कि जांच ऑनगोइंग है, जिसका मतलब है कि जांच अभी चल रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिर उस पर निर्णय होगा।
स्वीकारा, कांग्रेस संगठन हुआ कमजोर
एक सवाल पर रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा, चुनाव जीतो यात्रा नहीं है। इसका एक मकसद संगठन को मजबूत करना है। एकजुटता व अनुशासन का पालन नहीं करेंगे तो चुनाव में सकारात्मक नतीजे नहीं मिलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि हम कमजोर हुए हैं। गुजरात में प्रदर्शन निराशाजनक है।

RELATED ARTICLES
29 August 2022 06:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com