14 February 2022 12:45 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर :प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सवाई माधोपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक बंगाल निवासी मलय घोष है जो कोटा के रामगंजमंडी से बंगाल हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था।
सवाईमाधोपुर में DRI टीम ने युवक को पकड़कर करीब डेढ़ किलोग्राम हेरोइन बरामद की जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 10 करोड़ रूपए आंका जा रहा है। डीआरआई की टीम ने आरोपी मलय घोष को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 25 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। फिलहाल डीआरआई टीम मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
26 July 2021 12:38 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com