28 October 2021 01:30 PM

बीकानेर। नाकाबंदी तोड़ भागे दो बदमाशों को गंगाशहर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा व एक कारतूस मिला। जिनको पुलिस ने जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को मुखबीर से सूचना मिली कि आदर्श स्कूल घड़सीसर रोड़ पर दो व्यक्ति खड़े हैं जिनके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जिनमें पलाना निवासी गंगाजल जाट व जेगला व हाल पटेल नगर निवासी रामचन्द्र है। जिनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। उज्ज्वल के अनुसार ये दोनों आरोपी किराये कार सवार होकर बीकानेर आए थे। जहां जामसर पुलिस की नाकाबंदी तोड़ भागे थे। जिसके बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। इस बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया।

RELATED ARTICLES
21 March 2023 02:11 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com