28 August 2023 09:59 AM

बीकानेर। जिले के बज्जू इलाके में कई किसानों ने इंदिरा गांधी नहर में अवैध रूप से पानी चोरी कर लिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद नहर अधिकारियों ने मौके पर सत्यापन की कार्यवाही के बाद आरोपी किसानों के खिलाफ बज्जू थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बज्जू में इंदिरा गांधी नहर के सहायक अभियंता वसीम अकरम ने छह किसानों के खिलाफ पानी चोरी की एफआईआर करवाई है। ये किसान बाडसर लिफ्ट के साढ़े तीन किलोमीटर से साढ़े आठ किलोमीटर के बीच जगह-जगह सायफन लगाकर पानी चोरी कर रहे थे। इनमें किसान नूरे खान, बाबू खान, जमे खान, शेरबंद, कासम खान, अम्मू खान पर मामला दर्ज कराया गया है। बागड़सर से पृथ्वीराज का बेरा, ए माइनर, राणासर माइनर, बागानाड़ा माइनर के किसानों को पानी दिया जाता है। इसके लिए किसानों के आपसी समन्वय से एक कमेटी बनाई हुई है। पानी का वितरण इसी आधार पर होता है लेकिन कुछ किसानों ने अवैध रूप से पानी ले लिया। जानकारी में रहे कि बज्जू इलाके में नहरी इलाके के कई किसान पिछले लंबे समय से नहर में मोटर पंप लगाकर अवैध रूप से अपने खेतों की सिंचाई करते है। कई जगहों पर किसानों ने नहर में अवैध मोघे भी बना लिये है। इसकी शिकायत मिलने के बाद जब इगानप के अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल के लिये पहुंचे तो कई जगहों पर नहर में मोटर पंप और अवैध मोघे नजर आये।

RELATED ARTICLES
01 January 2023 12:40 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com