10 May 2021 02:42 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर।
जिले में बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य करते हुए बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुहिम शुरू हो चुकी है। इसके तहत् बेवजह बाहर घूमने वाले तीन लोगों को होंम क्वारेंटाइन किया। वहीं नियमो की अवेलहना करने पर 16 लोगों पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाया हैं। रविवार को जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत् लूनकरणसर में दुकाने बंद होने के बावजूद भी कुछ लोग बाजार में घूम रहे थे। थाने के कांस्टेबल निर्मल कुमार, कोर गु्रप के शैलेन्द्र डूडी व रतीराम सारण ने बाजार पहुंचकर लोगो से समझाइस की। कोरोना गाईडलाइन की पालना के साथ घर मे रहने के लिए पाबंद किया। वहीं वाहन चालकों से समझाइस भी की। थानाधिकारी रमेशकुमार न्योल ने गश्त के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने पर महाजन निवासी जेठमल, शिवकुमार व सुनील कुमार के खिलाफ कार्यवाही कर चौदह दिन तक होंम क्वारेंटाइन किया। वहीं पुलिस ने 16 लोगो के खिलाफ नियमो की अवेलहना करने पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला है। सीआई न्योल ने कहा कि आमजन को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। अवेलहना पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। पुलिस अर्जुनसर, जैतपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में गश्त कर लोगो से समझाइस कर रही है।

RELATED ARTICLES
06 January 2023 05:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com