20 June 2024 05:28 PM

बीकानेर। जिले के नापासर थानान्तर्गत हुए सड़क हादसे में एक जने की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया है। जिसका पीबीएम में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह बस और कार में आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते वक्त दोनों वाहन भिड़े हैं। टोल पैरा मेडिकल इंचार्ज महिपाल यादव ने बताया कि बस बीकानेर की तरफ और डिजायर कार डूंगरगढ़ की तरफ जा रही थी। कार में सवार दोनों युवक घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। नापासर थाने के संतोष नाथ ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा,वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करके रास्ता शुरू करवाया गया। इनमें एक मुरलीधर व्यास कॉलोनी के ग्वाल बाल स्कूल के पास रहने वाला दीपक सोनी पुत्र सुंदरलाल सोनी है और दूसरा मोहित सोनी पुत्र हनुमान प्रसाद सोनी निवासी मुरलीधर व्यास नगर मालियों का मोहल्ला है। इस हादसे में दीपक सोनी की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई।बस चौधरी बस सर्विस बाना गांव की है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया।

RELATED ARTICLES
29 March 2023 06:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com