16 August 2021 05:24 PM

बीकानेर। जिले के पांचू थाना इलाके में एक महिला की अश्लील फोटो खींचकर उसको सोशल मीडिय पर वायरल करने का मामला दर्ज करवाया है। पांचू पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज होने के बाद ही आरोपियों की तलाश के लिए दबिश देनी शुरु कर दी है। पांचू पुलिस के अनुसार एक महिला ने इसी गांव के दो लोगों के साथ ही श्रीकोलायत के गुड़ा का एक युवक शामिल है। गुड़ा के सागरमल पुत्र लिच्छुराम, पांचू के राजेंद्र पुत्र चैनाराम मेघवाल और इसी गांव के लविना पुत्र पाबूराम मेहरड़ा के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ ही महिला उत्पीडऩ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पिछले दिनों में इन तीनों ने महिला की छुपकर अश्लील फोटो खींची। बाद में फोटो अपने मित्रों को दी, और फिर वह वायरल हो गई । पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों को गिरफ्तार करने के लिए कोशिश शुरू कर दी। बीकानेर में इस तरह के कई मामले पिछले दिनों में दर्ज हुए हैं। जिसमें महिला के फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने के आरोप है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
22 October 2022 04:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com