02 January 2023 02:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
साल के पहले दिन बीकानेर में चटख धूप खिली लेकिन बार-बार हवा चलने से कंपकंपी भी महसूस होती रही। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। पूरे प्रदेश के लिहाज से देखा जाए तो सबसे ठंडा बीकानेर संभाग रहा। संभाग के चूरू जिले में प्रदेश का सबसे कम 1.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर पर हनुमानगढ़ रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रहा।
हालांकि श्रीगंगानगर में तापमान 6.7 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिनों तक बीकानेर में तापमान लगातार गिरेगा। इसके नीचे में तीन डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अलबत्ता पूरे सप्ताह में बारिश यानी मावठ के आसार नहीं माने गए हैं। ऐसे में ठंड में अत्यधिक वृद्धि नहीं होगी।

RELATED ARTICLES
12 October 2021 10:26 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com