01 June 2022 01:11 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर। बालश्रम को लेकर प्रशासन के लाख दावों के बाद भी धरातल पर बालश्रम थमने का नाम नहीं ले रहा फैक्ट्री हो या होटल या फिर ढाबा। इन सभी स्थानों पर बच्चों को श्रम करते हुए देखा जा सकता है। कुछ ऐसा ही नजारा खाटरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पापड़ की फैक्ट्री में सामने आया है। जहां बालश्रम उन्मूलन टीम के पहुंचने से हडक़म्प मच गया। इस फैक्ट्री में 12 नाबालिग बालिकाएं काम रही थी। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़ ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाली सभी 12 लड़कियां 18 वर्ष से कम आयु की है। उधर पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस टीम ने खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गणपति टेस्टी फूड्स प्राईवेट लिमिटेड (पापड़ फैक्ट्री) में अचानक छापा मारकर 12 बालिकाओं को बालश्रम से मुक्त कराया। टीम में सदस्य बाल कल्याण समिति के हर्षवद्र्धन सिंह भाटी, मनोज कुमार, किरण सिंह तंवर, श्रम विभाग से सुमन जयपाल सी. आई, एवं नरेन्द्र सिंह मानव तस्कर विभाग, बाल संरक्षण ईकाई से निदेशक कविता स्वामी व सुमन मेहरा वर्कर, चाईल्ड लाईन से जगदीश डाल मौजूद रहे। बाल श्रम उन्मूलन टीम अध्यक्ष मनोज कुमार राजपूत ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जामसर थाने में मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ग्यारसी लाल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
13 October 2022 01:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com