30 April 2022 10:58 AM
जोग संजोग टाइम्स,
मकराना के एक खेत में शुक्रवार शाम को एक युवक का दो दिन पुराना शव पड़ा मिला। उसके पास सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियां मिली हैं। सुसाइड नोट में उसने ग्राम सेवक प्रकाश आंचरा सहित दो अन्य लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साथ में लिखा, 'आई मिस यू, आई लव यू मॉम'
घटना बोरावड़ कस्बे के लुहारिया बेरा की ढाणी की है। यहां रहने वाले बोरावड़ निवासी गुमानाराम भाकर ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रैल की शाम 4 बजे लुहारिया बेरा की ढाणी के मोतीराम का उसके पास फोन आया। उसने बताया कि हरदीन बागरिया के खेत में एक आदमी का शव पड़ा है। गुमानाराम ने मोतीराम भांमू और उगमाराम भाकर के साथ जाकर देखा तो भतीजे भागीरथ भाकर उर्फ मुडा (25) का शव पड़ा था।
वीडियो दिखाकर रोज ब्लैकमेल करते हैं
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो सल्फॉस की सात गोलियां व एक सुसाइड नोट मिला। मृतक भागीरथ ने उसमें लिखा कि ग्राम सेवक प्रकाश आंचरा के पास उसकी वीडियो है। वह रोज उसे ब्लैकमेल करता है। दूसरे आरोपी रामूराम बुल्डक व देवाराम कुराड़ा के पास उसके सोने की झुमरिया व पांच हजार रूपए हैं। वे उसे नहीं देकर परेशान कर रहे हैं। इसके कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।
सुसाइड नोट जो भागीरथ ने मरने से पहले लिखा था।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद शव को मकराना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गुमानाराम की रिपोर्ट पर ग्राम सेवक प्रकाश आंचरा, देवाराम कुराड़ा व रामूराम बुल्डक के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमें देर रात्रि तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी रही। मृतक का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
परिवार को मिस किया
भागीरथ ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं प्रकाश आंचरा की वजह से मर रहा हूं। इसके लिए कोई और दोषी नहीं है। मेरे सभी परिवार वालों को आई मिस यू, आई लव यू मॉम। बाद में उसने अपने हस्ताक्षर भी किए। मृतक भागीरथ पिकअप गाड़ी चलाता था।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com