25 April 2022 04:07 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त और उपनिवेशन आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय शूटर अपूर्वी चंदेला को 25 बीघा कृषि भूमि का आवंटन पत्र सौंपा। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने पर अपूर्वी को राज्य सरकार की पॉलिसी के अनुरूप बीठनोक क्षेत्र में यह कृषि भूमि निशुल्क आवंटित की गई है। इस दौरान उपनिवेशन आयुक्त ने कहा कि अपूर्वी ने विभिन्न विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया और 85 पदक जीते। यह उदीयमान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादाई और गर्व का विषय है। युवा खिलाड़ी अपूर्वी को आदर्श मानते हुए मेहनत करें और अपने सपने साकार करें। उन्होंने बताया कि जुलाई में अपूर्वी के साथ बीकानेर की बेटियों का संवाद करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
29 March 2024 07:12 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com