18 August 2023 12:09 PM

बीकानेर । बीकानेर जिले में तैनात एक कॉन्स्टेबल का शव जैसलमेर में मिलने से सनसनी-सी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक रामदेवरा के रामसरोवर में श्रीडूंगरगढ थाने में तैनात कॉन्स्टेबल रमेश थालोड़ का शव जैसलमेर में मिला है। बताया जा रहा है कि वह 16 अगस्त को बीकानेर से जैसलमेर के लिए रवाना हुआ था। जैसलमेर नही पहुंच पाने के बाद परिजन लगातार तनाव में थे।
पुलिस के अनुसार रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में पुलिस कॉन्स्टेबल रमेश का शव मिला है। जिसकी सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया है। वही रामदेवरा अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मूल सिंह, पोकरण डीएसपी कैलाश विश्नोई, रामदेवरा थानाधिकारी खममा राम अस्पताल पहुंचे है। यह बताया जा रहा है कि चूरू निवासी रमेश जैसलमेर कोर्ट की पेशी के लिए निकला था जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

RELATED ARTICLES
08 February 2024 04:26 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com