18 May 2022 12:47 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर रेल मंडल में रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सांसदों और महाप्रबंधक के बीच मंगलवार को बीकानेर में मीटिंग हुई। इस दौरान बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल अनुपस्थित रहे, जबकि श्रीगंगानगर, चूरू और भिवानी सांसद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेल सेवाओं के ठहराव बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
मीटिंग में चूरू सांसद राहुल कस्वां, श्रीगंगानगर सांसद निहाल चंद और भिवानी सांसद धर्मबीर उपस्थित रहे । रेलवे के GM विजय शर्मा ने सांसदों को साफा व शॉल पहना कर सम्मानित किया। GM ने उत्तर पश्चिाम रेलवे एवं बीकानेर मंडल की वर्ष 2022-23 की उपलब्धियां बताई। इसके पश्चाात सांसदों द्वारा बीकानेर मंडल की यात्री सुविधा में बढोतरी से संबंधित सुझावों एवं कार्यों पर महाप्रबंधक से चर्चा की गई । सांसदों ने रेलसेवाओं के स्टेशनों पर ठहराव, उनके फेरे बढाने, प्लेटफार्मों के लेवल ऊंचा करने, रेलवे अंडर ब्रिज,रेलवे ऑवर ब्रिज, प्लेटफार्म की लंबाई बढाना, रेल गाडियों में कोच बढाना इत्यादि समस्याओं पर ध्यान दिलाया । रेल प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधि द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं पर शीघ्र अमल करने का आश्वासन दिया गया । मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तवव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बीकानेर की रेल समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित नहीं थे। हालांकि मेघवाल पूर्व में महाप्रबंधक को क्षेत्र की रेल समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
16 February 2023 12:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com