07 February 2023 05:38 PM

जोग संजोग टाइम्स,
शक्ति ई-मैगजीन के दसवें अंक का विमोचन मंगलवार को जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में मंगलवार को राष्ट्रीय साइकिल धावक कविता सियाग ने किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिले में नवाचार के तौर पर शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पांच घटकों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति ई-मैगजीन का उद्देश्य सफल महिलाओं के संघर्ष की कहानी आम जन तक पहुंचाना है, जिससे बेटियां प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि अब तक के 9 अंकों में 50 से अधिक महिलाओं की सफलता की कहानियां और इनकी रचनाओं को संकलित किया गया है।
साइक्लिस्ट कविता सियाग ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफल होने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से जुड़े अनुभव साझा किए और कहा कि शक्ति जैसे अभियान के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक मेघा रतन, संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार, प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
05 May 2021 03:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com